Advertisement

महिलाओं पर बयान से घिरे पप्पू यादव, बिहार राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

-महिलाओं पर बयान से घिरे पप्पू यादव, बिहार राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस

पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। महिला आरक्षण विधेयक पर प्रतिक्रिया देते हुए दिए गए उनके कथित आपत्तिजनक बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है और उनसे जवाब मांगा है।

आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने नोटिस में कहा है कि राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के प्रति सांसद की टिप्पणी बेहद आपत्तिजनक है और इससे महिलाओं के आत्मसम्मान व सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर आयोग ने कार्रवाई की है।

नोटिस में सांसद से यह भी पूछा गया है कि उनके बयान को देखते हुए उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा लोकसभा अध्यक्ष से क्यों नहीं की जाए। साथ ही उनसे अपने बयान का कारण स्पष्ट करने को कहा गया है।

गौरतलब है कि महिला आरक्षण विधेयक संसद में गिरने के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष पर हमला करते हुए महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। अब इस बयान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है और मामले ने तूल पकड़ लिया है।