Advertisement

बेनीबाद के मिश्रौली में नवाह यज्ञ के समापन पर जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

-बेनीबाद के मिश्रौली में नवाह यज्ञ के समापन पर जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। प्रखंड क्षेत्र में बेनीबाद के मिश्रौली में आयोजित नवाह यज्ञ का धार्मिक अनुष्ठानों के बीच समापन हो गया। समापन के अवसर पर आयोजकों ने यज्ञ में शामिल मुखिया दिनेश राय और पंचायत समिति पति महेश्वर कुमार राय समेत जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।


आयोजकों ने कहा कि नवाह यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
सम्मान समारोह के दौरान आयोजकों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।