Advertisement

– दुर्गा पूजा पर मौलापुर में सफाई अभियान शुरू, मेयर रीना कुमारी साह ने की पहल

– दुर्गा पूजा पर मौलापुर में सफाई अभियान शुरू, मेयर रीना कुमारी साह ने की पहल

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाल के रौतहट जिले के मौलापुर नगर पालिका में दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए सफाई अभियान शुरू किया गया है। मेयर रीना कुमारी साह के आह्वान पर शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

त्योहार के दौरान बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में शहर को स्वच्छ बनाए रखना नगर पालिका के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। सफाई अभियान से सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बेहतर होने और नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।

मेयर रीना कुमारी साह ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ, सभ्य और सुंदर शहर के निर्माण के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील भी की।

इस अवसर पर मेयर साह ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। उन्होंने कहा कि विजयादशमी सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में व्याप्त बुराइयों और विसंगतियों को दूर कर एक बेहतर समाज बनाने की प्रेरणा देता है।

मौलापुर में शुरू किया गया यह सफाई अभियान त्योहार के दौरान स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक पहल है।