-महिलाओं के खातों में 10 हजार की राशि पहुंचते ही सिलाई मशीन की बिक्री में उछाल — स्वरोजगार के प्रति बढ़ी रुचि
लोकेशन: समस्तीपुर।
रिपोर्ट:दीपक कुमार तिवारी।
नीतीश-मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए बैंक खातों में ₹10,000 की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब इसका असर बाजारों में साफ तौर पर दिखने लगा है।
पूसा बाजार स्थित सिलाई मशीन दुकान पर इन दिनों महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर एवं दरभंगा जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं मशीन खरीदने के साथ-साथ जानकारी लेने भी पहुंच रही हैं। दुकानदारों के मुताबिक, दीपावली से पहले जहां बिक्री सुस्त थी, वहीं अब सिलाई मशीन की मांग में गुणोत्तर वृद्धि देखी जा रही है।

मशीन बिक्री केंद्र के प्रोपराइटर रौशन जायसवाल ने बताया कि पहले जहां ग्राहक गिने-चुने आते थे, वहीं अब रोजाना दर्जनों महिलाएं सिलाई मशीन के बारे में जानकारी ले रही हैं। उन्होंने कहा, “सरकार के इस कदम से दुकानदारों के साथ-साथ महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। अब महिलाएं स्वरोजगार के लिए प्रेरित हो रही हैं।”
दुकानों पर 4000 से 7000 रुपये तक की छोटी-बड़ी मशीनें उपलब्ध हैं, वहीं सिलाई किट 500 से 1000 रुपये तक मिल रही हैं।
सरकार की इस योजना से जहां स्थानीय बाजारों में रौनक लौट आई है, वहीं महिलाओं में उद्यमिता की नई लहर भी देखने को मिल रही है।
#महिला_सशक्तिकरण #स्वरोजगार_योजना #सिलाई_मशीन_धंधा #समस्तीपुर_खबर #आत्मनिर्भर_भारत #नीतीश_मोदी_सरकार












