-महादलित परिवारों को मिला अधिकार, 26 को मिला भूमि का पर्चा
बन्दरा।
बन्दरा अंचल क्षेत्र के विभिन्न हल्कों में रहने वाले 26 महादलित परिवारों को आज भूमि अधिकार का पर्चा सौंपा गया। यह वितरण बन्दरा अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम के तहत किया गया। अंचलाधिकारी अंकुर राय ने स्वयं सभी लाभुकों को पर्चा सौंपा और उन्हें सरकार की इस पहल की जानकारी दी।

सीओ अंकुर राय ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक गरीब और वंचित परिवार को उसकी जमीन का हक मिले ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में और भी पात्र परिवारों को चिन्हित कर पर्चा वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में अंचल कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भी मौजूद रहे। पर्चा मिलने पर लाभुक परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।












