-मशाल प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर किया गया समान्नित
घोड़ासहन:-प्रखंड क्षेत्र के बगही भेलवा अवस्थित गांधी उच्च विद्यालय के प्रांगण में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता मशाल” का आयोजन किया गया। जिसका संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सत्येन्द्र कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में साइकिलिंग, दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीवॉल आदि विभिन्न खेलों को आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता उपरांत सभी विजेता छात्र छात्राओं को प्रमाण-पत्र तथा मेडल प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश सिंह काका के हाथों उक्त सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर समान्नित किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक जफरूल हसन, शिक्षक भरत भूषण कुमार, राजेश कुमार चौधरी, सुरेश कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, कमलेश कुमार, रामनिवास यादव तथा अन्य समाजसेवी लोग उपस्थित रहे।










