Advertisement

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक छठे सेमेस्टर सीआईए परीक्षा का कार्यक्रम, 6 से 10 अगस्त तक होगी परीक्षा

-बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक छठे सेमेस्टर सीआईए परीक्षा का कार्यक्रम, 6 से 10 अगस्त तक होगी परीक्षा

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक सत्र 2023-27 के छठे सेमेस्टर की सीआईए (Continuous Internal Assessment) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों को अपने स्तर पर परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि छठे सेमेस्टर की सीआईए परीक्षा 6 अगस्त 2026 से शुरू होकर 10 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्धारित तिथियों के भीतर परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।


विश्वविद्यालय ने परीक्षा के बाद अंक अपलोड करने की समय-सीमा भी तय कर दी है। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार सभी कॉलेजों को छात्रों के प्राप्तांक विश्वविद्यालय के यूएमआईएस (UMIS) पोर्टल पर 13 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से अपलोड करने होंगे। समय-सीमा का पालन नहीं करने वाले कॉलेजों की जवाबदेही तय की जा सकती है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों से परीक्षा और अंक अपलोड की प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी करने को कहा है, ताकि छात्रों के परिणाम समय पर जारी किए जा सकें।