-मदर डेयरी अपने उत्पादों को शुद्धता के लिए प्रसिद्ध है : राधामोहन सिंह
मोतिहारी, राजन द्विवेदी ।
शहर के कचहरी चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास मदर डेयरी के आउटलेट का उद्घटान आज सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया।
उक्त अवसर पर सांसद सिंह ने कहा कि मदर डेयरी अपने उत्पादों को शुद्धता के लिए प्रसिद्ध है। इसके आउटलेट से मदर डेयरी के दूध, दही, छाछ, राबड़ी, कुल्फी, घी, पनीर, आइसक्रीम आदि जीएसटी नेक्स्ट जेन के तहत निर्धारित रेट पर उपलब्ध रहेंगे।

मदर डेयरी का स्लोगन है “माँ जैसी” और इसके उत्पादों पर आप ऐसा ही विश्वास कर सकते हैं। पिछले दिनों चरखा पार्क के निकट इसके आउटलेट का उद्घटान हुआ। मोतिहारी शहर में ऐसे दस आउटलेट शीघ्र उद्घाटित होंगे।उक्त अवसर पर अखिलेश सिंह, मनोज पासवान, गुलरेज शहजाद, सुधांशु रंजन, सुदीप कुमार सहित मदर डेयरी के पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।












