-मतदान दिवस की रियल टाइम निगरानी के लिए मुजफ्फरपुर में एकीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित
— सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों की गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सफल, सुचारु एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर जिले में एकीकृत नियंत्रण कक्ष (Integrated Control Room) की स्थापना की गई है।
यह नियंत्रण कक्ष जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन के मार्गदर्शन में समाहरणालय सभागार के ऊपरी तल पर बनाया गया है।
इस नियंत्रण कक्ष का उद्देश्य मतदान दिवस एवं उससे पूर्व की चुनावी गतिविधियों की निगरानी, सूचना संकलन, त्वरित संचार और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी सूचनाएं इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से एकत्र कर वास्तविक समय में संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएंगी, जिससे किसी भी स्थिति में शीघ्र कार्रवाई संभव हो सके।
एकीकृत नियंत्रण कक्ष के तीन प्रमुख अंग:
1️⃣ कम्युनिकेशन नियंत्रण कक्ष: विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं, कॉल्स और रिपोर्टों का संकलन करेगा।
2️⃣ वेबकास्टिंग नियंत्रण कक्ष: मतदान दिवस पर सभी बूथों से लाइव वेबकास्टिंग की निगरानी की जाएगी ताकि मतदान की पारदर्शिता और सुरक्षा बनी रहे।
3️⃣ मीडिया नियंत्रण कक्ष: मीडिया से प्राप्त रिपोर्टों और शिकायतों का विश्लेषण कर त्वरित संज्ञान लेगा। साथ ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए अफवाहों पर भी रोक लगाएगा।

सुव्यवस्थित दूरभाष व्यवस्था:
मतदान के दिन त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु अलग-अलग दूरभाष नंबर और हंटिंग लाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि किसी भी समय लाइन व्यस्त न रहे।
📞 विधानसभा क्षेत्रवार नंबर:
गायघाट – 0621-2227005
औराई – 0621-2227006
मीनापुर – 0621-2227007
बोचहा – 0621-2227008
सकरा – 0621-2227009
कुढ़नी – 0621-2227010
मुजफ्फरपुर – 0621-2227011
कांटी – 0621-2227013
बरूराज – 0621-2227014
पारू – 0621-2227015
साहेबगंज – 0621-2227016
इन नंबरों के माध्यम से किसी भी शिकायत या घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष को दी जा सकती है, जहां से संबंधित अधिकारी को तत्काल सूचना देकर कार्रवाई कराई जाएगी।
तीन पाली में कर्मियों की तैनाती:
मतदान के दौरान 24 घंटे निर्बाध कार्य सुनिश्चित करने हेतु तीन पाली में अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी भी शिकायत पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।
रियल टाइम मॉनिटरिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता
वेबकास्टिंग के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों की लाइव स्थिति पर निगरानी रखी जाएगी। किसी केंद्र पर गड़बड़ी या तकनीकी समस्या मिलने पर तुरंत सेक्टर पदाधिकारी और तकनीकी दल को सूचना दी जाएगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि यह व्यवस्था निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें ताकि मुजफ्फरपुर जिला राज्य में उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत कर सके।
#MuzaffarpurElection2025 #IntegratedControlRoom #ElectionMonitoring #BiharElection #SubratKumarSen #RealTimeMonitoring #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ











