-भाजपा सरकार में नफरत पैदा की जा रही,खाने की सामान महंगी और दवाएं फ्री मिल रही: कारी सुहैब
दीपक कुमार तिवारी। पटना/मुजफ्फरपुर।
एमएलसी कारी सुहैब ने मंगलवार को बिहार के मुजफ्फरपुर-बन्दरा प्रखण्ड के रतवारा मेघ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि निरंजन राय लालू-तेजस्वी के दिलों में बसते हैं। 78 सालों बाद किसी बस्ती में सड़क का बनना किसी नेता की निष्ठा एवं दरियादिली को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि भाजपा मानसिकता के लोग भी अधिकारियों में भरे हैं।जो कामों को अटकाने का काम करते हैं।भाजपा नीत केंद्र सरकार में बिजली,तेल,खाद्यान्न महंगी हो रही है।दूसरी तरफ दवाएं फ्री की जा रही है।वहीं बिहार की बंजर मिट्टी जोती जा रही।हल्की हो रही है।मतलब काम हो रहा है।बाबजूद गरीबों के राज को भाजपाई जंगल राज कहते हैं। कहा कि इंसान जब माताओं के कोख में आता है तो किसी धर्म मे पैदा करने का आवेदन नहीं करता।यह विभेद तो भाजपाई पैदा कर बांट रहा।खेत-खलिहान-कपड़ों में रंग के आधार पर बांटे जा रहे।नफरत पैदा की जा रही।दिशा एवं दशा बदल रही।कहा कि फूल बोने का काम करें,बबूल के कांटे नहीं।अपने नेताओं से लड़ना-झगड़ना अच्छी बात है पर नफरत नहीं करें।जहां दर्द है,वहां इश्क है।

वहीं विधायक निरंजन राय ने कहा कि वे दिन रात क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं।तेजस्वी यादव की सीधी नज़र गायघाट के सड़क,नदी,पुल की समस्या के प्रति है।पिलखी पथ रतवारा के रास्ते सेंशन की प्रक्रिया में है।टू लेन सड़क निर्माण कर फोरलेन से जोड़ने की मांग विधानसभा में की गयी है।बेनीबाद-मधुरपट्टी घाट पुल भी सेन्सन की प्रक्रिया में है।बन्दरा,कटरा,गायघाट के दर्जनों सड़कें बनी है और जल्द बनेंगी भी।निर्बाध विद्युतीकरण के लिए विस क्षेत्र के तीनों प्रखंडों का सर्वे कार्य हुआ है।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय वक्ताओं ने नेताओं के सम्मान के साथ अपने अरमानों की पेशकश भी की।सड़क,पुल, कॉलेज की मांग प्रमुखता से रखी गयी।वसीर सबा ने नज्म पेश कर क्षेत्रीय समस्याओं को गिनाया। राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार कार्यवाई, दबाई एवं बेरोजगारी दूर करने वाली सरकार है। इस कड़ी में तमाम क्षेत्रों में विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सहनी एवं मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश संगठन प्रभारी अनिल मल्लिक कर रहे थे। स्वागत भूषण पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन चंदेश्वर कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम को युवा जिला अध्यक्ष नीतीश यादव,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहम्मद सज्जाद,उपाध्यक्ष मो.गाजी शाहनवाज,झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शंकर राम,विनोद कुमार पप्पू, गुड्डू राम,सुनील राय(गायघाट)विकास यादव(कटरा)ने सम्बोधित किया।












