Advertisement

भागलपुर: मातृ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

-मातृ सम्मेलन आयोजित

भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।

रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर परवत्ती भागलपुर में मातृ सम्मेलन आयोजित हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, नाथनगर ब्लाक के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंतिमा कुमारी, मोक्षदा बालिका स्कूल की प्राध्यापिका छाया पांडे, विद्यालय के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डोकनिया, सचिव अजीत कुमार जैन , अभिभावक प्रतिनिधि डॉक्टर आलोका कुमारी विभाग प्रमुख विनोद कुमार एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार नंदन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रदीप कुमार कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय सामाजिक चेतना का केंद्र है। शिशु शिक्षा प्रबंधन समिति एवं भारतीय शिक्षा समिति के अंतर्गत चलने वाले विद्यालय के कार्यक्रम और यहां की बातें आपको बताने एवं बालकों की बातें आपके द्वारा जानने हेतु यह मातृ सम्मेलन आयोजित है। विद्या भारती बालकों को पंचकोशी शिक्षा के माध्यम से शिक्षा संस्कार देती है। यहां के आचार्य के द्वारा जो ज्ञान रूपी वर्षा बालकों में दी जाती है उसे आप अभिभावक अभिभाविका मजबूत मेढ बनाकर बालक को प्रदान करें तभी खेत रूपी बालक का विकास होगा। शिक्षा के साथ संस्कार पाकर बालक यहां से मानव बनकर समाज एवं देश में आपका ,विद्यालय का एवं समाज का नाम रौशन करेगा। अगर आप अपने बालक को राम,कृष्ण या लव कुश जैसे बालक बनाना चाहते हैं तो आपको कौशल्या देवकी एवं सीता जैसी मां बननी होगी ।


अंतिमा जी ने कहा कि मां प्रथम गुरु है तथा परिवार पहली पाठशाला है। बालक विकास के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम देखकर मैं बहुत ही इस विद्यालय परिवार से प्रभावित हूं। अच्छा कार्यक्रम है माता अपने बालकों पर ध्यान दें तो बालक का विकास अवश्य होगा।
छाया पांडे ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ किंतु बेटे को संस्कारी बनाओ। बालिका को इस प्रकार आत्मनिर्भर बनाना है कि वह समाज परिवार में दूसरे पर आश्रित ना हो बल्कि दूसरों का आश्रित बने। बेटी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें शिक्षा दें तथा परिवार का माहौल सुंदर बनाएं।
आलोका जी ने कहा की आज बहनों को घर तक सिमट कर नहीं रखना है उन्हें भी आगे बढ़ाने के लिए हर तरह की छूट मिलनी चाहिए। सास बहू का समर्थन करें बहु को सास का समर्थन करना चाहिए तभी समाज का विकास एवं परिवार का विकास होगा और सही बालक का निर्माण वही परिवार कर सकेगा।
विद्यालय की आचार्या बबीता मिश्रा एवं आचार्य जैनिल झा द्वारा भी अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। मंच संचालन स्नेहा साहा एवं सुमित रौशन द्वारा किया गया।आज के कार्यक्रम में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसे देखकर अभिभाविका आनंद विभोर हो गई। कार्यक्रम में अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार नंदन द्वारा एवं आशीर्वचन विद्यालय के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डोकानिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सुमित रौशन, सोनू कुमार ,रॉबिंस, अशोक कुमार, पशुपति कुमार, मुन्ना कुमार देव, इन्दू झा ,अंजू कुमारी, रीता कुमारी, स्नेहा कुमारी ,सोनी कुमारी ,प्रांतीय सह मीडिया प्रमुख शशि भूषण मिश्र एवं विद्यालय के समस्त आचार्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।