-नरगाकोठी में प्रधानाचार्य सम्मेलन संपन्न
भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट।
भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति बिहार पटना के तत्वावधान में आयोजित पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नरगाकोठी चंपानगर में चल रहे प्रधानाचार्य सम्मेलन आज संपन्न हुआ। समापन सत्र का प्रारंभ कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर के कुलपति दुनिया राम सिंह, विद्या भारती अखिल भारतीय मंत्री कमल किशोर सिन्हा,क्षेत्रीय प्रचारक रामनवमी प्रसाद ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, प्रदेश मंत्री भरत पूर्वे एवं प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया
दुनिया राम सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य विद्यालय का कुलगुरु होता है। राष्ट्र निर्माण में प्रधानाचार्य की अहम भूमिका है।यह विश्व का ऐसा संस्थान है जिसे विद्या भारती नाम से विश्व प्रसिद्ध मिली है। विद्या भारती अपने आप में अभिभूत है। अगर व्यक्ति चरित्रवान हो, गुणवान हो तो लोग श्रद्धा से देखते हैं। हर बच्चे की सोच अलग-अलग होता है। संस्कार के कार्यक्रम अपने संस्थान में हो रहा है। वर्तमान समय में हमें ऐसे बच्चों की आवश्यकता है जो पर्यावरण सुरक्षित रखें।
कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि आप केवल अपने विद्यालय का प्रधानाचार्य नहीं है बल्कि समाज को बदलने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है। नई शिक्षा नीति 2020 में विद्या भारती की बड़ी भूमिका रही है इसलिए हम लोगों को लागू करना जरूरी है। मुख्य रूप से शिशु वाटिका को नई शिक्षा नीति में लागू किया गया है। प्रधानाचार्य को रोड मॉडल बनना पड़ेगा। विद्यालय 2019 से आगे बढ़े यही हमारी शुभकामना है।
रामनवमी प्रसाद ने कहा कि विद्या भारती की यात्रा डॉक्टर हेडगेवार जी की संकल्पना थी। हम जो समाज में करना चाह रहे हैं उसकी यात्रा 1925 से शुरू है। देश को जैसी शिक्षा चाहिए, समाज को जैसी शिक्षा चाहिए उसी तरह की शिक्षा परिवर्तन करिए। अक्षर ज्ञान ,विषयों को समझाना, समझना ठीक है परंतु समाज परिवर्तन करना है।

प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा द्वारा वृत्त प्रस्तुत करते हुए कहा गया यह वर्ष राम वर्ष है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर यह सम्मेलन संपन्न हुआ है। वर्तमान सत्र की समीक्षा करके आगे सत्र की योजना बनाई गई।
मंच संचालन उमाशंकर पोद्दार द्वारा एवं परिचय प्रभारी प्राचार्य राजकुमार ठाकुर द्वारा किया गया। पूर्व पूर्णकालिक मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा पंचपति शिक्षण पद्धति प्रधानाचार्य को बताई गई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम द्वारा जिज्ञासा समाधान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व पूर्णकालिक दामोदर प्रसाद, महाविद्यालय के सचिव अमिताभ चक्रवर्ती, मधुसूदन झा ,उपेंद्र रजक ,ब्रह्मदेव प्रसाद,राकेश नारायण अम्बष्ट,सतीश कुमार सिंह,विनोद कुमार ,राजेश कुमार, परमेश्वर कुमार, गंगा चौधरी ,वीरेंद्र कुमार ,आलोक कुमार, शशि भूषण मिश्र, सुजीत गुप्ता, अजीत दूबे,गौतम भारती, अजय कुमार एवं दक्षिण बिहार से आए प्रधानाचार्य उपस्थित थे ।












