Advertisement

बेगूसराय में ‘योगी’ की हुंकार,कहा: रामद्रोहियों का प्रेम जग रहा है

-बेगूसराय में ‘योगी’ की हुंकार

-कहा- रामद्रोहियों का प्रेम जग रहा है
-ये लोग रामभक्तों पर गोलियां चलवाते हैं
-माफियाओं के मरने पर मातम मनाते हैं

संवाददाता। बेगूसराय।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के दौरान बिहार पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद वे बेगूसराय गए जहां बीजेपी कैंडिडेट गिरिराज सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. योगी ने कहा कि बेगूसराय में उमड़े जनसैलाब से यह स्पष्ट है कि पूरे बिहार में भाजपा-एनडीए फिर विजय ध्वज लहराने जा रहा है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब हालात बदल गए हैं. पहले सीमा पर आतंकी हमले होते थे.आज अगर सीमा पर जोर से पटाखा भी फूट जाए ना तब पाकिस्तान सफाई देता है कि मेरे यहां से नहीं फटी है, हमारी कोई भूमिका नहीं है. यह सब मजबूत सरकार की वजह से ही संभव हो सका है. मजबूर सरकार होती है तो आतंकवाद सर चढ़कर बोलता है. आज मोदी जी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार है. सरकार ने सुरक्षा, सम्मान और विकास दिया है, गरीब कल्याण की योजनाओं से लोगों को सशक्त किया है. आपकी आस्था को भी सम्मान दिया है .

बिहार में भाजपा- जदयू की सरकार लगातार काम कर रही है .भाजपा अपने सहयोगी दल के साथ मिलकर इस चुनाव में आई है.मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में विकसित भारत का आधार तैयार किया है. तीन चरण के चुनाव हो चुके हैं. हम तो कहते हैं कि यूपी की 80 की 80 सीट मोदी जी को दिलायेंगे. एक ही स्वर गूंज रहा है फिर एक बार मोगी सरकार, अबकी बार-400 पार. चार सौ पार इसलिए क्यों कि जो राम को लाएं हैं हम उनको लायेंगे.उन्होंने कहा कि रामद्रोही का पाकिस्तान प्रेम जग रहा है. रामभक्तों पर गोली चलाते हैं और माफिया के मरने पर मातम मनाते हैं. राम भक्तों पर गोली चलाने वाले राम द्रोही सत्ता में आना चाहिए क्या।