Advertisement

बूथ संख्या 323 और 413 पर ईवीएम-वीवीपैट में खराबी — मशीन बदलने के बाद शुरू हुआ मतदान

-बूथ संख्या 323 और 413 पर ईवीएम-वीवीपैट में खराबी — मशीन बदलने के बाद शुरू हुआ मतदान

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक तिवारी।

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत बन्दरा प्रखंड क्षेत्र के बूथ संख्या 323 और 413 पर मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम और वीवीपैट मशीन में तकनीकी खराबी सामने आई। मशीनों में दिक्कत आने के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया रुकी रही।

प्रखंड निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, शिकायत मिलते ही तकनीकी टीम को तत्काल भेजा गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर खराब मशीनों को बदल दिया। मशीन सेट बदलने के बाद दोनों बूथों पर मतदान सामान्य रूप से शुरू हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के कारण मतदान प्रक्रिया में अधिक देरी नहीं हुई और मतदाता शांतिपूर्वक मतदान करते रहे। निर्वाचन विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया कि आगे किसी बूथ पर तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए तकनीकी कर्मियों की निगरानी बढ़ाई गई है।