Advertisement

बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

-बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

राजापाकर/संजय श्रीवास्तव।
बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर अभिरंजन कुमार ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विकास और आर्थिक प्रगति के लिए आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। किसी भी देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर निर्भर करता है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के महान मार्गदर्शक और आध्यात्मिक गुरु हैं। जब विश्व में युद्ध और अशांति के बादल छाए हुए हैं, तब विवेकानंद के उपदेशों को अपनाकर सभी जाति, धर्म और समुदाय के लोगों के बीच शांति स्थापित की जा सकती है।


डॉ. नागेश्वर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए कार्य किया और देश की आध्यात्मिक शांति से पूरे विश्व को परिचित कराया। उन्होंने युवाओं से विवेकानंद के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जय चौधरी ने किया। इस अवसर पर अनेक छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने शपथ ली कि वे देश के विकास में अपना सक्रिय योगदान देंगी और राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगी।
कार्यक्रम में छात्र सचिन कुमार, प्रिंस कुमार, सुमित कुमार तथा छात्राएं पूजा सिंह, नेहा कुमारी, रोशनी कुमारी, रिमझिम कुमारी, आरुषि झा सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे।