Advertisement

बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

-बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

-निबंध प्रतियोगिता व व्याख्यान में छात्रों की सक्रिय भागीदारी

राजापाकर। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन राष्ट्रीय एकता पर निबंध प्रतियोगिता और व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया। उद्घाटन भाषण देते हुए प्रोफेसर जया चौधरी ने कहा कि “राष्ट्र की सेवा सर्वोपरि है। राष्ट्रीय एकता देश के विकास की आधारशिला है। अनुशासन और एकता के साथ ही देश मजबूत बनता है।”

प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अखंडता बनाए रखने के लिए हर नागरिक को राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और क्षेत्रवाद के आधार पर विभाजन समाप्त कर एकता की भावना जागृत करनी होगी। “जब देश में एकता होगी, तभी हम सुरक्षित रहेंगे और भारत एक शक्तिशाली एवं विकसित राष्ट्र बन सकेगा।”

कार्यक्रम के अंत में छात्रा रोशनी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्र सचिन कुमार, रोशन कुमार, छात्रा स्मिता कुमारी, मेघा कुमारी और पूजा कुमारी ने भी अपने विचार रखे।

राष्ट्रीय एकता दिवस का यह आयोजन छात्रों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और एकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।