Advertisement

बिहार शिक्षा, रोजगार और इलाज में आज भी है पिछड़ा : कृष्णा मिश्रा

चंपारण की खबर::

-बिहार शिक्षा, रोजगार और इलाज में आज भी है पिछड़ा : कृष्णा मिश्रा
– कहा कि रोजगार के तलाश में बाहर जाते हैं मजदूर

राजन।मोतिहारी।

बिहार आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार में पिछड़ा हुआ है। जबकि बिहार से चालीस सांसद जीत कर जाते जबकि गुजरात से महज 26 तो वहां हर शहर में कोई न कोई फैक्ट्री है जबकि बिहार के मजदूर अपने जीवनयापन के लिए दूसरे प्रदेशों में जाकर मजदूरी करते। राज्य के नेताओ ने ही बिहार को बर्बाद कर रख दिया। उनका विकास खूब नही राज्य का विकास नही हो सका।

उक्त बातें प्रखण्ड के कृष्णा कम्प्लेस में जन सुराज कार्यकर्ताओं का सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो, मंडल अध्यक्ष राय सुन्दरदेव शर्मा समाज सेवी सह अरेराज अनुमंडल अध्यक्ष कृष्णकांत मिश्र व पटना से आई सक्रिय सदस्य गीता पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कही। कार्यक्रम का अध्यक्षता व मंच संचालन अरुण तिवारी ने की। मौके पर आशुतोष तिवारी, विकास मिश्र, प्रेमप्रकाश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।