Advertisement

बिहार में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: डिप्टी सीएम व निशांत कुमार को Z सुरक्षा, विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी

-बिहार में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: डिप्टी सीएम व निशांत कुमार को Z सुरक्षा, विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी

पटना। बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने के बाद गृह विभाग की विशेष शाखा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के दोनों डिप्टी सीएम और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा में कटौती की गई है।
गृह विभाग ने डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव और निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। वहीं विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z श्रेणी कर दी गई है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है, जिसमें एस्कॉर्ट वाहन की सुविधा भी शामिल है।


गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को पूरे देश में Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। साथ ही उन्हें दिल्ली में टाइप-8 श्रेणी का सरकारी आवास भी आवंटित किया गया है, जहां वे राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेताओं के पड़ोसी बन गए हैं।
Z श्रेणी की सुरक्षा के तहत किसी भी वीआईपी के साथ करीब 22 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं, जिनमें 4 से 6 कमांडो शामिल होते हैं। इसके अलावा एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO), एस्कॉर्ट और पायलट वाहन भी काफिले में शामिल रहता है। आवास पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के साथ आने-जाने वालों की कड़ी जांच की जाती है।
इस फैसले को राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।