Advertisement

बिहार में वोटरों पर मौसम हुआ मेहरबान, सुबह से बूथों पर लगी लंबी कतारें

-बिहार में वोटरों पर मौसम हुआ मेहरबान, सुबह से बूथों पर लगी लंबी कतारें

संवाददाता। पटना।

बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को हो रहा है. पिछले दो चरणों में चिलचिलाती धूप का सामना मतदाताओं को करना पड़ा और इसका असर वोटिंग पर भी दिखा. दोपहर में कड़ी धूप के कारण सड़कों पर कई जगह लॉकडाउन जैसा नजारा दिखा था. लेकिन मंगलवार को बिहार में मौसम वोटरों पर मेहरबान दिख रहा है और आसमान में काले बादलों ने डेरा जमाया है. जिसके कारण वोटरों को भी कम परेशानी हो रही है और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ जमा है।


बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान हो रहे हैं. सुपौल, मधेपुरा, अररिया, खगड़िया और झंझारपुर संसदीय सीट के लिए वोटिंग मंगलवार की सुबह से शुरू हो चुकी है. पिछले दो चरणों की तुलना में इस बार बिहार में सुबह से मतदान केंद्रों का नजारा थोड़ा अलग दिखा. लोग अधिक संख्या में सुबह मतदान करने घरों से बाहर निकले.