-बालू माफिया के हमले में पूर्व सैनिक दुखहरन पासवान की शहादत
-मुजफ्फरपुर में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
मुजफ्फरपुर।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मुजफ्फरपुर ने जिले के ग्राम सिर्कोहियां, जैतपुर निवासी पूर्व सैनिक दुखहरन पासवान के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बताया गया कि पूर्व सैनिक दुखहरन पासवान, जो बिहार सैप में सेवारत थे, की ड्यूटी के दौरान बालू माफिया द्वारा हत्या कर दी गई। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा करती है।
बीते दिन उनका पार्थिव शरीर पटना से पैतृक गांव लाया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सैनिक साथियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। आज रेवा घाट पर पूर्व सैनिक दुखहरन पासवान का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मुजफ्फरपुर की ओर से परिषद के सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और पार्थिव शरीर पर तिरंगा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्थानीय समाजसेवी एवं पूर्व सैनिक कुणाल किशोर के नेतृत्व में परिषद की सरैया शाखा के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उपस्थित प्रमुख सदस्य:
दिनेश सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, किशोर कुणाल, मोहन साहनी, मकेश्वर राय, मनोज सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, उमेश सिंह तथा सरैया शाखा के अन्य सदस्य।
इस अवसर पर कुणाल किशोर, रत्नेश कुमार, दिनेश कुमार एवं सरैया शाखा के सदस्यों ने पहुंचकर पूर्व सैनिक दुखहरन पासवान को विनम्र श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।
पूर्व सैनिक व समाजसेवी संगठनों ने सरकार से मांग की है कि शहीद पूर्व सैनिक को शहीद का दर्जा दिया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।












