Advertisement

बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख रुपए लूटे, सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की तलाश शुरू

चंपारण की खबर::

– बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख रुपए लूटे, सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की तलाश शुरू

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

जिले के चकिया थाना क्षेत्र में कल दिनदहाड़े बाइक सवार दो बेखौफ झपटमार गिरोह के सदस्यों ने एक व्यवसायी से झोला में रखे पांच लाख रूपये झपट्टा मारकर लूट लिया। घटना लगभग दिन के ढाई बजे की बताई जाती है। इस संबंध मे पीड़ित व्यवसायी चकिया नगर परिषद के कुअवा गांव रोड के गांधी लेन मुहल्ला वासी पप्पू कुमार मखरिया ने बताया कि वे व्यवसाय के सिलसिले मे चकिया एसबीआई से पांच लाख रूपये निकालकर उन्होंने रूपये से भरे झोला को बाइक की डिक्की में रखकर अपने आवास पर पहुंचे। ज़ब वे बाइक की डिक्की खोल कर रूपये से भरे झोला को निकालकर घर मे घुसने ही वाले थे तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने रुपए से भरे झोला को झपट्टा मारकर छीन लिया और फरार हो गए।

वे हल्ला करते हुए पैदल ही उनका पीछा किया तबतक अपराधी बाइक से तेजी से बाजार की तरफ भाग निकले। उन्होंने बताया कि उन्हें आशंका है कि अपराधी बैंक से ही उनका पीछा कर रहे थे। इस बात कि जरा भी भान नहीं हो पाया। सुचना पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर व्यवसायी से घटना कि जानकारी ली एवं व्यवसायी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खांगला। वही व्यवसायी ने पुलिस आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों पर करवाई करने की बात कही है। वही इस घटना से व्यवसायियों मे हड़कंप है।