-बांका में भाई ने बहन की प्रेमी से मंदिर में कराई शादी, 3 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
सम्वाददाता। पटना/बांका।
फिल्म छोटी बहन के “भईया मेरे राँखी के बंधन को न भुलाना” गाने को बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत एक भाई ने चरितार्थ कर दिखाया है। अपनी बहन के प्रेमी को बुलाकर उसने शादी के बंधन में बाँध दिया। रजौन प्रखंड के भूसिया ग्राम निवासी राकेश उर्फ बीरबल यादव के 21 वर्षीय बेटे सिंटू यादव की सुजालकोरामा गांव की 19 वर्षीय छोटी कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का ग्रेजुऐशन जबकि लड़की इंटर की छात्रा है।
छोटी कुमारी का सिंटू यादव के साथ पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों छुप- छुपकर मिला करते थे। छोटी कुमारी और सिंटू यादव के प्रेम प्रसंग की जानकारी जब छोटी के बड़े भाई विभाष को हुई तो उसने दोनों की शादी कराने का फैसला किया। बहन की शादी प्रेमी के साथ कराने के लिए बड़ा भाई विभाष तो तैयार हो गया। लेकिन घर के दूसरे लोगों ने इसका विरोध कर दिया। परिवार वाले इस शादी के लिए कतई नहीं राजी थे। लेकिन उसने परिवार के सभी लोगों को राजी किया और फिर उनकी शादी करा दी.

लड़की का बड़ा भाई विभाष गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। जब वह गुजरात में था तभी उसे बहन के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। इसके बाद वह गांव लौटा और बहन को भरोषे में लेकर उससे कहकर उसके प्रेमी सिंटू यादव को बुलवाया।
फिर उसने लड़के से इसके बारे में पूछताछ किया और फिर पंचायत बुलाकर दोनों की शादी करा दी। गांव के मंदिर में ही दोनों की शादी कराई गई। इस दौरान लड़का और लड़की दोनों के परिवार के लोग मौजूद थे। दोनों परिवार पंचायत के फैसले के बाद शादी के लिए राजी हो गए थे।











