Advertisement

बलि प्रथा रोकने के लिए जनकपुरधाम में अनशन

-बलि प्रथा रोकने के लिए जनकपुरधाम में अनशन

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर

जनकपुरधाम के राजदेवी शक्ति पीठ में महाअष्टमी के अवसर पर हर साल हजारों की संख्या में बकरे की बलि दी जाती है। इस कुप्रथा को रोकने के लिए विपत्ति मंडल मानव संस्था ने घटस्थापना के दिन से जनक मंदिर प्रांगण में अनशन शुरू किया है। संस्था के सदस्य पम्पलेट के माध्यम से भी आमजनों को जागरूक कर रहे हैं।

वलि प्रथा के विरोध में रामानंदीय वैष्णव सम्प्रदाय, कबीरपंथी समुदाय, गायत्री कुंज, ओम शांति परिवार सहित जनकपुरधाम के विभिन्न मठ-मंदिरों के साधु-संत भी आगे आए हैं। उनका कहना है कि बलि जैसी अमानवीय प्रथा पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार, राजदेवी मंदिर में बलि प्रथा लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष महाअष्टमी के दिन 15 हज़ार से अधिक बकरे की बलि दी गई थी। स्थानीय सामाजिक और धार्मिक संगठनों का मानना है कि यह परंपरा अब समाज और संस्कृति पर कलंक बन चुकी है।