Advertisement

श्रावणी मेला 2026 | श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

-श्रावणी मेला 2026 | श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश कुमार मिश्रा ने बाबा गरीबनाथ मंदिर, कांवरिया मार्ग, जिला स्कूल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का निरंतर निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था का जायजा लिया।

जिला प्रशासन का संकल्प है कि हर कांवरिया सुरक्षित एवं सुगम तरीके से बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर सके। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग एवं मुस्तैद है।

श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित श्रावणी मेला—जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।