बन्दरा : ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम को लेकर रैली निकाली
-परिचर्चा एवं कैंडिल मार्च भी आयोजित
-बन्दरा प्रखण्ड परिसर में कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।
‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता
जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान जन जागरूकता को लेकर नारे भी लगाए जा रहे थे। इस दौरान दौरान कैंडल मार्च भी किया गया। बाद में प्रखंड परिसर में एक सभा आयोजित कर ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई।

इस दौरान पर्यवेक्षिकाएँ, कर्मी,शिक्षक,वार्ड सदस्य,पंसस डॉली आदि शामिल हुए। मौके पर प्रखंड समन्वयक दीपिका भारती,पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी, आलोक अंगद,सरफराज, प्रभास कुमार, अवधेश कुमार, रणवीर कुमार, गोपाल कुमार आदि भी थे।












