Advertisement

बन्दरा : स्कूली छात्र-छत्राओं ने नाटक मंचित कर दुर्गा पूजा एवं मेला के महत्वों एवं स्वसुरक्षा के तरीकों को समझाया

-स्कूली छात्र-छत्राओं ने नाटक मंचित कर दुर्गा स्वरूपों के महत्वों को समझाया

दीपक तिवारी। बन्दरा/मुजफ्फरपुर।

प्रखंड के उत्क्रमित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घोसरामा कोठी में सीनियर छात्र-छात्राओं के द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर स्व रचित नाटक प्रस्तुति आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के सीनियर कक्षाओं की छात्र-छात्राओं ने दुर्गा पूजा, दशहरा, ग्रामीण प्रवेश तथा मेला आयोजन को लेकर विभिन्न संदर्भ में इसकी अहमियत को नाटक रूपांतरण के माध्यम से साथी बच्चों को बताया। अंत में स्कूली शिक्षकों के द्वारा इन प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया तथा उनकी सराहना की गई। स्कूल के प्रधानाध्यापक अभिनाश कुमार ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे-बच्चियों को सम्मानित किया गया।

इस माध्यम से स्कूल के शिक्षकों ने दशहरा एवं दुर्गा पूजा के महत्व को भी बच्चों को बताया तथा पूजा एवं मेला के दौरान सतर्कता को लेकर भी बच्चों को इस मौके पर आगाह किया गया। मेला में सदैव अपने परिजनों एवं साथियों के साथ ही रहने तथा अनजान लोगों के साथ किसी भी स्थिति में नहीं भटकने आदि को लेकर भी बच्चों को समझाया गया।इस मौके पर स्कूल के शिक्षक ललन कुमार, कुमारी चंदा, जयप्रकाश कुमार आदि भी मौजूद थे।