-बालिका सुरक्षा को लेकर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
बन्दरा। दीपक।
प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय विष्णुपुर मेहशी में गुरुवार को बालिका सुरक्षा को लेकर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर क्लास की छात्राएं शामिल थी। बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका गीता कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 6-8वीं कक्षा की छात्राएं शामिल थी।

जिसमें बेहतर चित्रांकन करने वाले तीन छात्रा खुशबू कुमारी,चांदनी कुमारी एवं अंजली कुमारी को बन्दरा सीडीपीओ शारदा सहनी के द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को स्वसुरक्षा को लेकर जागरूक भी किया गया। इस दौरान परियोजना की पर्यवेक्षिका नवरत्न कुमारी,धर्मशिला कुमारी, मनीषा कुमारी, गीता कुमारी,स्कूल की वार्डेन एवं शिक्षिका भी मौजूद थे।












