Advertisement

बन्दरा में हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता आयोजित

-बन्दरा में हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता आयोजित

 

बन्दरा। दीपक।

प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। इस दौरान 9 महीने तक की उत्कृष्ट स्वस्थ तीन बच्चों को बाल विकास परियोजना कार्यालय की तरफ से बीडीओ आमना वसी ने सम्मानित किया। इस दौरान परियोजना की पर्यवेक्षिका धर्मशिला कुमारी, नवरत्न कुमारी, गीता कुमारी, मनीषा कुमारी ने बताया कि बन्दरा क्षेत्र की विभिन्न आंगनबाड़ी केन्दों की बच्चियों के बीच कराई गई। जिसमें ओमनाथ पासवान की बच्ची अंशिका कुमारी, पंकज महतो की बच्ची रिया कुमारी और मो. कैमुद्दीन की बच्ची तसिफ़ा प्रवीण को हेल्दी बेबी किट देकर सम्मानित किया गया।