Advertisement

बन्दरा में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन — कथावाचक ने मिथिला की महिमा का किया बखान

-बन्दरा में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन

-कथावाचक ने मिथिला की महिमा का किया बखान

मुजफ्फरपुर।बन्दरा प्रखण्ड के मतलुपुर में बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन परम पूज्य श्री कमलेश दास जी महाराज (श्री अयोध्या धाम) ने श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म का संदेश दिया। उन्होंने मिथिला क्षेत्र की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भगवान का परमप्रिय क्षेत्र है, जहां सदैव विद्वानों और ज्ञानी पुरुषों का जन्म होता रहा है। उन्होंने बताया कि आज के समय में भी मिथिला के ही परम पूज्य श्री शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज जैसे महान संत ने जन्म लेकर इस भूमि की महिमा को और बढ़ाया है।

महाराज श्री ने प्रवचन के दौरान लोगों से शुद्ध आहार अपनाने और सभी प्राणियों में सद्भावना का भाव रखने की अपील की। साथ ही धर्मांतरण को लेकर हो रहे षड्यंत्रों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने सनातन धर्म और उन भगवानों की पूजा जारी रखनी चाहिए, जिन्हें हमारे पूर्वज सदा से पूजते आए हैं।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच शशिभूषण पाठक, विनय पाठक, राजन पाठक, पवन ठाकुर, मुरारी झा, अमरजीत पाठक, बमबम त्रिवेदी, उदय त्रिवेदी समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तिमय माहौल में कथा सुनकर लोग भावविभोर हो उठे।