-पंसस पति ने ली राजद की सदस्यता,विधायक ने किया स्वागत
बन्दरा। दीपक।
क्षेत्र में कार्यक्रमों के दौरान प्रखंड के तेपरी (पूर्वी) पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी के पति रिंटू ठाकुर ने रविवार को राजद की सदस्यता ग्रहण की।बन्दरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें गायघाट विधायक निरंजन राय ने सदस्यता ग्रहण कराया तथा फूल माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया। इस दौरान रिंटू ठाकुर ने कहा कि उन्होंने राजद पार्टी तथा स्थानीय विधायक के कार्यशैली से संतुष्ट होकर राजद पार्टी में शामिल होने का यह फैसला किया है।

वहीं गायघाट विधायक निरंजन राय ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र के लोगों का सहयोग मिल रहा है और विपक्षी पार्टियों एवं खेमे लोग भी उनका साथ दे रहे और राजद पार्टी में आस्था जता रहे हैं। ऐसे में राजद पार्टी क्षेत्र में लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति सिद्धांतों एवं पार्टी विस्तार को लेकर भी लगातार काम किया जा रहा है।उनके साथ राजद नेता हर उम्र एक हर स्तरों के लोगों का सम्मान करती है और इसका ख्याल रखती है।












