Advertisement

बन्दरा के हत्था पंचायत में मात्र दो लाइसेंसी खाद दुकान से रहता है अभाव!

-बन्दरा के हत्था पंचायत में मात्र दो लाइसेंसी खाद दुकान से रहता है अभाव

बंदरा। दीपक ।

प्रखंड में यूं तो कहने के लिए 52 सरकारी लाइसेंसी खाद दुकान है, लेकिन प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में इसकी संख्या काफी कम है। वहीं इस क्षेत्र में हत्था एक ऐसा पंचायत है, जहां मात्र दो ही लाइसेंसी दुकान है। जबकि प्रखंड एवं जिले के अंतिम बॉर्डर क्षेत्र का यह सुदूर इलाका है। ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों को खादों की किल्लत ज्यादा होती है। बंदरा के बीएओ अर्जुन पासवान ने सोमवार की शाम बताया कि इस पंचायत में खाद दुकानों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

दुकान के लिए लाइसेंस पाने की अहर्ता रखने वाले संपन्न एवं योग्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है। जिनके आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पंचायत में मात्र दो खाद दुकान रहने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्रों के मुकाबले पूर्वी क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी किसानों को होती है।