Advertisement

बन्दरा : करैला में जदयू की सद्भावना संसद आयोजित

-करैला में जदयू की सद्भावना संसद आयोजित

दीपक। बन्दरा।

प्रखण्ड के करैला स्कूल में जदयू की सद्भावना संसद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला जिलाध्यक्ष सोनी तिवारी ने कहा की मख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आधी आबादी को सरकारी योजनाओ का लाभ और पंचायती राज में आरक्षण देकर मुख्य धारा में शामिल किया।
युवा जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि समाजवाद के अन्तिम प्रहरी नीतीश कुमार हैं,जो देश को विकास के रास्ते पर ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश में हिंदू मुसलमान का का झगड़ा लगाकर वोट पाने के लिए देश का सद्भाव बिगाड़ने की साजिश कर रही है। जनता दल यू सद्भाव यात्रा कर साजिश का भंडाफोड़ करेगा।


इस दौरान प्रभारी अभिषेक ठाकुर,केदार मेहता, जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, दिनेश राय, राम नरेश साह, धनंजय भारती, सोनू मंडल, अर्चना देवी, सविता सहनी रंजना पटेल, उषा सिन्हा, पप्पु दिव्यांग, कपिलदेव सिंह, धर्मेंद्र सहनी, शंभु सिंह, देवेंद्र राम मोर्चा, सुमन पटेल, सिया राम महतो, अखिलेश ठाकुर,राकेश राय, दुर्गा शर्मा, राम प्रवेश चौधरी आदि ने भी अपने विचार रखे।