Advertisement

बड़गांव के वार्ड सदस्य का बहनोई गुजरात से लापता!

-बड़गांव के वार्ड सदस्य का बहनोई गुजरात से लापता

-होली बाद टाइल्स फैक्ट्री में मजदूरी करने गया था
-परिजनों में मची चीख-पुकार

मुुुजफ्फरपुर/सकरा/बन्दरा। दीपक।

सकरा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर बादल के मनोज पासवान (40) गुजरात के टाइल्स फैक्ट्री में मजदूरी के लिए गया था। जहां वह अपने डेरा से लापता हो गया। मनोज पासवान के रिश्तेदार पीयर थाना के बड़गांव निवासी वार्ड संख्या 7 के वार्ड सदस्य धर्मेंद्र पासवान ने बताया कि वह गुजरात के सिल्वर अथाल में रूम पर था।

होली के बाद वह मजदूरी के लिए गुजरात टाइल्स फैक्ट्री में काम के लिए गया था। वह डेरा पर ही था। इसी दौरान वह लापता हो गया। पिछले एक सप्ताह से उसका कोई अता पता नहीं चल सका है। वार्ड सदस्य धर्मेंद्र पासवान ने बताया कि लापता मजदूर उसका बहनोई है।