Advertisement

बंदरा के पटसारा गांव में भीषण अग्निकांड, चार घर जलकर खाक

-बंदरा के पटसारा गांव में भीषण अग्निकांड, चार घर जलकर खाक

बंदरा | दीपक

बंदरा प्रखंड के हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा गांव में भीषण आगलगी की घटना सामने आई है। इस अग्निकांड में वार्ड संख्या 3 स्थित राजकिशोर साह, सुशील साह, रंजीत साह और सुबोध साह के घर जलकर खाक हो गए।

प्रशासन ने दिया सहायता का आश्वासन:

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बंदरा सीओ अंकुर राय ने बताया कि सभी पीड़ित परिवारों को संभव सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने की प्रशासन से मदद की अपील:

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, पीड़ित परिवारों ने सरकार से त्वरित राहत और पुनर्वास की मांग की है।

#अग्निकांड #पटसारागांव #बंदरा #आपदा #सरकारीसहायता #बिहारसमाचार