Advertisement

बंदरा की अस्मिता कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 454 अंक लाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

-बंदरा की अस्मिता कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 454 अंक लाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक। प्रखंड के खनुआ गांव की रहने वाली अस्मिता कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 454 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में टॉप किया है। उसकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।


अस्मिता, पिता कपिलेश्वर राय की पुत्री है और वह आर.के. हाई स्कूल, हत्था की छात्रा है। उसने न्यू लक्ष्य कोचिंग सेंटर, हत्था चौक में पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की।
सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत और लगन के बल पर अस्मिता ने यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।