*#माले पूसा प्रखंड सचिव को जान मारने की धमकी देने वाले अपराधी की अब तक गिरफ्तारी नहीं, 18 जनवरी को होगा पूसा थाना का होगा घेराव
*#भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड के मोरसंड में संपन्न
पूसा ।संवाददाता।
भाकपा-माले प्रखंड कमिटी की बैठक गुरूवार को प्रखंड के मोरसंड पंचायत में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। इसमें बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार मौजूद थे।
बैठक में मुख्य रूप से 18 जनवरी को होने वाले पूसा थाना के घेराव की तैयारी,17 जनवरी को आशा कार्यकर्ताओं के पीएचसी पर प्रदर्शन, 21 जनवरी को ठहरा में विस्तारित बैठक,आगामी 15 से 20 फरवरी तक पटना में होने वाले महाधिवेशन की तैयारी, लेवी नवीनीकरण इत्यादि पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि पूसा थाना में पूर्व से कई कांड लंबित है और माले पूसा प्रखंड सचिव को फोन पर जान मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस कार्रवाई अब तक सिफर है। पूसा थानाध्यक्ष उदासीनता बरत रही हैं। थाना घेराव के बाद थानाध्यक्ष के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए पंचायतों में अभियान चलाया जाएगा। मौके पर जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार सिंह, रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह,सुरेश कुमार,अखिलेश कुमार सिंह,अजय कुमार, दिनेश राय आदि मौजूद थे।












