-भाकपा-माले की प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में रैली की तैयारी शुरू
समस्तीपुर। संवाददाता।
जिले के पूसा में भाकपा-माले की प्रखंड कमिटी पूरे जोश-खरोश के साथ 15 फरवरी को पटना में होने वाले
‘भाजपा भगाओ देश बचाओ’ रैली की तैयारी में लगी हुई है। एक भी गाँव न छूटे, न गरीबों का एक भी घर छूटे के लक्ष्य के साथ प्रखंड कमिटी ने पंचायतों में अभियान चला रखा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रखंड के धोबगामा पंचायत में माले पंचायत कमिटी की विस्तारित बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अमृता देवी ने की। इसमें बतौर पर्यवेक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे।

बैठक में पार्टी सदस्यता, लेवी नवीनीकरण, संगठन का विस्तार, आगामी 15 फरवरी को पटना में होने वाले रैली की तैयारी आदि पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि पार्टी को बदनाम करने के लिए प्रखंड में कुछ लोगों ने कुछ लोगों को संविदा पर रख रखा है। संविदा पर कार्यरत लोग दिखावा में अपने कथित गुरू का भी बट्टा बिठाए हुए हैं। पार्टी को बदनाम करने के लिए मानदेय लेते हैं और इसके बाद भी पार्टी को बदनाम करने में असफल हो जाते हैं। इन लोगों से पार्टी का कुछ नहीं बिगड़ने वाला है। पार्टी पूसा में और ज्यादा मजबूत होगी। मौके पर उषा देवी, सेवक पासवान, सीता देवी, रेश्मा देवी, सुशीला देवी, ज्योति देवी,अनिता देवी, सुदामा देवी, सरयुग पासवान, बिजली ठाकुर, विजय पासवान आदि मौजूद थे।












