Advertisement

पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने व्यक्त की शोक संवेदना — कहा, स्व. लक्ष्मण यादव के निधन से राजद को अपूरणीय क्षति

-पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने व्यक्त की शोक संवेदना — कहा, स्व. लक्ष्मण यादव के निधन से राजद को अपूरणीय क्षति

राजापाकर/संजय श्रीवास्तव।

राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह मंत्री शिवचंद्र राम सोमवार की देर शाम पूर्व प्रखंड प्रमुख ममता कुमारी के आवास पहुंचे। उन्होंने ममता कुमारी के पति एवं राजद नेता स्वर्गीय लक्ष्मण यादव के असामयिक निधन पर परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मण यादव राजद के निष्ठावान एवं समर्पित नेता थे। वे राजापाकर में पार्टी के मजबूत स्तंभों में से एक थे। उनके निधन से न केवल पार्टी को बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें गहरा दुःख पहुँचा है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण यादव उनके विधानसभा सदस्य बनने से पहले से ही पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और हमेशा जनता के हित में कार्य करते रहे।

उन्होंने कहा, “लक्ष्मण जी राजद परिवार के सच्चे सिपाही थे। वे हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके जाने से मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत क्षति हुई है।”

इस दौरान शिवचंद्र राम ने पूर्व प्रमुख ममता कुमारी और उनके परिजनों को धैर्य रखने की सलाह दी तथा भरोसा दिलाया कि वे हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने दोनों पुत्रों को भी हिम्मत और संयम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

शोक संवेदना व्यक्त करने के इस मौके पर राजद के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, शंभू राय, हरिनंदन कुमार, कृष्ण नंदन कुमार, अमोद यादव, मोहम्मद कमरे आलम, राजेश राम, नगीना राय, राजीव कुमार, विनोद कुमार राय, सुशांत कुमार, गुड्डू कुमार, रणवीर कुमार, महेश राय सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।