Advertisement

पूर्व पंस सदस्य की मौत मामले में पुलिस अनुसंधान नतीजे के नजदीक:SP

मोतिहारी। राजन द्विवेदी।

– पूर्व पंस सदस्य की मौत मामले में पुलिस अनुसंधान नतीजे के नजदीक

 

पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित तेलिया बाड़ी पोखर से बीते 10 जुलाई 23 को महुआवा गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र उर्फ जीतू प्रसाद के बरामद शव मामले में उनकी पत्नी दर्ज कराई गई हत्या मामले में पुलिस टीम का अनुसंधान अब नतीजे के करीब पहुंच गया है। बता दें कि इस मामले में मृतक की पत्नी ने पिपरा विधायक श्याम बाबू यादव समेत तीन लोगों को नामजद किया है। इस कांड के अनुसंधान के लिए एसपी ने एसआईटी गठित की थी।

इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच अनुसंधान में एनडीआरएफ एवं गोताखोरों की मदद से उक्त पोखर की लगातार तलाशी ली गई, जिसमें एक देसी कट्टा और उसमें फायर खोखा बरामद किया है। वहीं मृतक के एंड्रॉयड मोबाइल को खंगालने पर बीते 3 जुलाई को गूगल क्रोम पर आत्महत्या के तरीके, कैसे हो सकती है मौत आसान एवं बीते 8 जुलाई को मरने से पहले कैसा महसूस करता है इंसान, अगर दिल, दिमाग पर गोली लगे तो कितनी देर में हो सकती है मौत, की जानकारी के लिए मृतक ने गुगल क्रोम पर सर्च किया था। एसपी ने बताया कि जब्त सभी प्रदर्शो को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। इस कांड में अन्य पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।