-पूर्णिया में जमीन विवाद में फायरिंग, 6 लोग बुरी तरह जख्मी
सम्वाददाता। पटना/पूर्णिया।
पूर्णिया में ओछीपुर बेलवाड़ी गांव में दो पक्ष आपस में लड़ गए. इसके बाद नौबत फायरिंग तक पहुंच गई. मामला जमीन विवाद का बताया गया है. हालांकि दूसरे पक्ष ने गोली चलाने की बात को गलत बताया है. दूसरे पक्ष का कहना है कि मारपीट में ईंट और पत्थर चलने से सभी लोग घायल हुए हैं. डॉक्टर के मुताबिक फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर हैं.
![]()
घटना की जानकारी देते हुए पहले घायल पक्ष के परिजन ने बताया कि लगभग 3 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ आज उसी क्रम में 10 से 15 गोली चली जिससे 4 लोग बुरी तरह जख्मी है. वहीं दूसरे पक्ष की माने तो उन्होंने कहा मारपीट हुई है. मगर गोली नहीं चली ईंटा और पत्थर चलने से सभी लोग घायल हैं. मारपीट मामले में 2 लोग की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टर ने बताया सभी खतरे से बाहर हैं. गोली लगने की बात से डॉक्टर ने साफ इनकार किया है.
















