-पुण्यतिथि पर महान समाजसेवी स्व. राजेश्वर प्रसाद सिंह ‘भिखारी बाबू’ को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
-वक्ताओं ने कहा—‘भिखारी बाबू’ का जीवन समाज सेवा की मिसाल, उनके आदर्श रहेंगे प्रेरणास्रोत
मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
जिले के महान समाजसेवी स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद सिंह ‘भिखारी बाबू’ की पांचवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नार्थ बिहार चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं बड़ी संख्या में आए लोगों ने स्व. ‘भिखारी बाबू’ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि ‘भिखारी बाबू’ का जीवन समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल है। उन्होंने सदैव जनहित, शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक सद्भाव के लिए कार्य किया। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में नगर निगम की डिप्टी मेयर मोनालिसा, पूर्व विधायक केदार प्रसाद, भगवान लाल सहनी, देवीलाल, प्रमोद नारायण सिंह, रमेश केजरीवाल, सतेंद्र जी सत्य, वीर अभिमन्यु, प्रो. रामचंद्र सिंह, गुल्लू सिंह, सोहन सिंह, मंगल किशोर सिंह, अरुण कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, प्रो. हरी किशोर सिंह एवं विष्णुकांत झा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण संस्थान के अध्यक्ष प्रेमचंद सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता संरक्षक लालबाबू सिंह ने की।
धन्यवाद ज्ञापन अरुणेन्द्र कुमार ‘अरुण’ ने किया और संचालन मोहन कुमार सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने संस्थान के उपाध्यक्ष रहे ब्रज किशोर सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
#भिखारीबाबू_की_पुण्यतिथि #राजेश्वरप्रसादसिंह #समाजसेवा_की_मिसाल #महाराणाप्रतापसेवासंस्थान #मुजफ्फरपुर












