-पीयर में विभिन्न मामलों में 5अरेस्ट,भेजा गया जेल
बन्दरा। दीपक।
पीयर थाने की पुलिस ने आपसी विवाद को लेकर हुयी हिंसक मारपीट की घटना में दो तथा शराब बेचने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पीयर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव ने शनिवार की शाम बताया कि सिमरा मन ढाब में आपसी विवाद को लेकर मारपीट करने के आरोप में सुरेश सहनी सहित 3 को गिरफ्तार किया गया है। वही रामपुर महिनाथ में शराब बेचने के आरोप में 6 लीटर शराब सहित विश्वनाथ सहनी सहित दो को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया गया।
















