Advertisement

पियर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 वारंटी गिरफ्तार

-पियर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 वारंटी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। पियर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 7 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ की गई।
पियर थाना अध्यक्ष रजनीकांत ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

सभी गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।