मुजफ्फरपुर: पांच पंचायतों में उपमुखिया चुनाव 15, 17 एवं 19 फरवरी को
➡️ आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के निर्देश
➡️ डीएम ने निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रेक्षकों की तैनाती की
मुजफ्फरपुर जिले के कांटी, कटरा और गायघाट प्रखंड की पांच पंचायतों में उपमुखिया पद के लिए चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाची पदाधिकारी एवं प्रेक्षकों की तैनाती कर सख्त निर्देश दिए हैं।
📅 चुनाव कार्यक्रम:
✅ कांटी प्रखंड: मानिकपुर नरोत्तम पंचायत – 15 फरवरी
✅ कटरा प्रखंड:
बंधपुरा पंचायत – 15 फरवरी
कटरा पंचायत – 17 फरवरी
बेरई दक्षिणी पंचायत – 19 फरवरी
✅ गायघाट प्रखंड: जमालपुर कोदई पंचायत – 15 फरवरी

🔹 पदाधिकारियों की तैनाती:
कांटी: निर्वाची पदाधिकारी – आनंद कुमार विभूति, प्रेक्षक – अशोक कुमार गुप्ता
कटरा: निर्वाची पदाधिकारी – शशि प्रकाश, अलग-अलग पंचायतों के लिए विभिन्न प्रेक्षक नामित
गायघाट: निर्वाची पदाधिकारी – संजय कुमार राय, प्रेक्षक – संजय कुमार
जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों को चुनाव कार्य की सतत मॉनिटरिंग कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
#Muzaffarpur #PanchayatElections #UpmukhiyaElection #Voting #BiharNews












