Advertisement

परदेश से पर्व- त्योहार पर घर आने वाले लोगों के लिए फ्री बस सेवा एसपी ने कराई शुरू, दिखाई हरी झंडी

-परदेश से पर्व- त्योहार पर घर आने वाले लोगों के लिए फ्री बस सेवा एसपी ने कराई शुरू, दिखाई हरी झंडी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिला पुलिस ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी अनोखी पहल की है। पर्व- त्योहार को लेकर एसपी ने फ्री बस सेवा शुरू की है। स्वर्ण प्रभात ने हरी झंडी दिखाकर फ्री बस सेवा शुरू की। इस सुविधा का लाभ दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों को मिलेगी।


एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया नवरात्रि, दिवाली, छठ पर्व के अवसर पर मोतिहारी जिला वासियों के लिए सुरक्षित सफ़र सुविधा के तहत निशुल्क बस सेवा रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बापूधाम रेलवे स्टेशन और छतौनी बस स्टैंड् से सुरक्षित गंतव्य तक बस पंहुचायेगी । एसपी स्वर्ण प्रभात के इस अनोखी पहल की जिले भर में सराहना हो रही है।