Advertisement

पत्रकार विमल मंडल की हत्या पर एनयूजे गंभीर, मुख्यमंत्री से हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

चंपारण की खबर::

– पत्रकार विमल मंडल की हत्या पर एनयूजे गंभीर, मुख्यमंत्री से हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग – गांधी स्मारक के समक्ष शोक सभा और विरोध प्रदर्शन कल

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

अररिया के रानीगंज निवासी वरीय पत्रकार बिमल मंडल को आज सुबह अज्ञात अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी। बिमल मंडल सुबह घर में सोए हुए थे। अपराधियो ने बिमल भैया कहकर आवाज दी और उनके घर से निकलते ही सीने में गोली मार दी। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। एनयूजे (बिहार ) पूर्वी चंपारण इकाई ने इस घटना की निंदा की है। साथ ही मुख्यमंत्री से हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा, 25 लाख मुआवजा , मृतक के बच्चों को सरकारी खर्च पर पढ़ाई की व्यवस्था करने, अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलाने की मांग की है।

संगठन के जिला संयोजक राजन द्विवेदी, शिव कुमार यति, नरेंद्र झा, संजय पांडे , सुदिष्ट नारायण ठाकुर, रूपेश पांडेय, ब्रजेश झा, अमित कुमार, चंदन जयसवाल, मोतिहारी अनुमंडल संयोजक हीरालाल प्रसाद, रक्सौल अनुमंडल संयोजक अजीत सिंह, चकिया अनुमंडल संयोजक संजय सिंह, अरेराज अनुमंडल संयोजक रूपेश राज, सिकरहना अनुमंडल संयोजक सुजीत झा, सुधांशु पांडेय, अंजनी अशेष, दीपक पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्रा, अजय सिंह, रविन्द्र प्रसाद, राकेश कुमार, अभिषेक कुमार ने घटना की निंदा करते हुए पत्रकार के परिवार की सुरक्षा की मांग की हैं। जिला संयोजक श्री द्विवेदी ने बताया कि कल आगामी 19 अगस्त को मोतिहारी गांधी स्मारक के समक्ष अपराह्न दो बजे दिन में शोक सभा का आयोजन किया गया है। वहीं इस हत्या के विरोध में सभी पत्रकार साथी काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने कार्य दायित्व का निर्वहन करेंगे।