Advertisement

पटना में ऐतिहासिक पल की तैयारी: गुरुवार को होगा नई बिहार सरकार का भव्य शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के 10 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

-पटना में ऐतिहासिक पल की तैयारी: गुरुवार को होगा नई बिहार सरकार का भव्य शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री मोदी समेत देश के 10 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

बिहार की नई सरकार के गठन का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। गुरुवार को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री शिरकत करेंगे। इसके अलावा देश के 10 राज्यों के मुख्यमंत्री भी पटना पहुंचकर इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनेंगे।

शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान में जोर-शोर से तैयारियां

गांधी मैदान को शपथ ग्रहण समारोह के लिए विशेष रूप से सजाया जा रहा है।

इसके लिए दो बड़े मंच तैयार किए गए हैं।

करीब 300 वरिष्ठ नेताओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।

अनुमान है कि 2 से 3 लाख लोग राज्य के विभिन्न जिलों से पटना पहुंच सकते हैं।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भीड़ प्रबंधन तक, सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कौन-कौन आएंगे शपथ ग्रहण में? – बड़े नेताओं का आगमन कन्फर्म

सूत्रों के अनुसार, अब तक इन प्रमुख नेताओं का पटना आगमन तय हो चुका है—

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गृह मंत्री अमित शाह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भाजपा अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा

नीतीश कुमार एक बार फिर संभालेंगे बिहार की कमान

विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर नई सरकार का गठन किया जा रहा है। गुरुवार को होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह न सिर्फ राज्य, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहद अहम माना जा रहा है।

गांधी मैदान में होने वाला यह आयोजन लाखों लोगों की उपस्थिति, राष्ट्रीय नेताओं की महफ़िल और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों के साथ एक ऐतिहासिक पल में तब्दील होने वाला है।