-44वां विश्व पर्यटन दिवस जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया।
-जानकी मंदिर को विश्व संपदा सूची के लिए विशेष चर्चा।
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
जनकपुरधाम में 44वां विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ,श्री महावीर युवा कमिटी,राम युवा कमिटी सहित कई संघ संगठनों ने प्ले बोर्ड लेकर जनकपुरधाम में प्रभातफेरी निकाली।इस प्रभात फेरी में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चें ने भी भाग लिया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण रूप भी किया।

इस अवसर पर जानकी मंदिर को विश्व संपदा सूची में शामिल करने के लिए जोरदार मांग उठी। वन, पर्यटन मंत्री सुनीता यादव, बिधायक रामाशीष यादव,जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जितेंद्र महासेठ, महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार साह,, महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार साह , मां जानकी बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित कई लोगों ने पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।












