Advertisement

नेपाल: व्यवसायी संघ ने नव निर्वाचित महावीर युवा कमिटी के पदाधिकारियों का किया स्वागत

-व्यवसायी संघ ने नव निर्वाचित महावीर युवा कमिटी के पदाधिकारियों का किया स्वागत

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

मंगलवार को मां जानकी बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने महावीर युवा कमिटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, महासचिव चंदन नागवंशी,सचिव आशुतोष साह, कोषाध्यक्ष चंदन राज शर्मा सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को जीरो माइल स्थिति हनुमान मंदिर के प्रांगण में अंगवस्त्र से स्वागत किया।

इस अवसर पर मनोज कुमार चौधरी ने महावीर युवा कमिटी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा तथा इमानदारी पूर्वक काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महावीर युवा कमिटी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में जनकपुरधाम में एक अलग पहचान बनाई है।अजय कुमार गुप्ता अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम महावीर युवा कमिटी का नाम और बुलंद करें।