Advertisement

नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ की बैठक संपन्न, संगठनात्मक एकता पर दिया गया जोर

-नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ की बैठक संपन्न, संगठनात्मक एकता पर दिया गया जोर

जनकपुरधाम। नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ धनुषा की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को हंसपुर नगरपालिका वार्ड संख्या एक में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राम हृदय साह ने की, जबकि कार्यक्रम में नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ धनुषा के अध्यक्ष श्याम साह प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए श्याम साह ने कहा कि बैश्य समाज की सभी उप-जातियों को संगठित होकर आगे आना होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक समाज को राजनीतिक स्तर पर अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने आपसी रोटी-बेटी के संबंधों को बढ़ाने की भी अपील की, जिससे सामाजिक एकता और मजबूत हो सके।

बैठक में जय किशोर साह की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय नई कार्य समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर महासंघ के सचिव श्याम प्रसाद साह, मेयर प्रत्याशी सुशील साह, राजू साह, ककुलती देवी, राम पुकार महतो, झगरु महतो, जीवन साह, वकील साह, महादेव साह, परमेश्वर साह और गंगा साह समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक ने बैश्य समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

#बैश्य_समाज #नेपाल_बैश्य_महासंघ #धनुषा_बैठक #संगठनात्मक_एकता #सामाजिक_सशक्तिकरण #जनकपुरधाम_समाचार